Bihar

बिहार में 7 IPS का तबादला, कुंदन कृष्णन बनाए गए एडीजी हेडक्वार्टर

बिहार में 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1994 बैच के आइपीएस कुंदन कृष्णन को बिहार पुलिस का एडीजी (मुख्यालय) बनाया गया है. इनके साथ ही आतंकवाद निरोधक दस्ता के एडीजी पंकज दराद को एडीजी (विधि व्यवस्था) की नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

बिहार पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को सात वरिष्ठ आइपीएस को नयी जिम्मेदारी सौंपी है. नयी व्यवस्था के तहत जितेंद्र सिंह गंगवार को डीजी (मुख्यालय) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. वे पूर्ण रूप से डीजी (नागरिक सुरक्षा) की जिम्मेदारी संभालेंगे.

संजय सिंह को एडीजी (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी

पंकज दराद के पास एडीजी (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा. एडीजी (विधि व्यवस्था) रहे संजय सिंह को एडीजी (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गयी है. बी-सैप के आइजी शालीन को एटीएस का आइजी बनाया गया है. उनको बी-सैप के आइजी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है.

अपराध अनुसंधान विभाग के डीआइजी विवेक कुमार को पूर्वी क्षेत्र भागलपुर का डीआइजी बनाया गया है. पूर्वीय क्षेत्र भागलपुर के डीआइजी विवेकानंद को डीआइजी एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

17 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

18 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

20 घंटे ago