Bihar

आज पटना के नए कलेक्ट्रेट भवन का CM नीतीश करेंगे उद्घाटन, गंगा किनारे बनी 5 मंजिला बिल्डिंग का लुक बेहद आकर्षक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना कलेक्ट्रेट के नए भवन का शुभारंभ करेंगे. नए भवन के बन जाने से अब सभी 40 विभाग को एक ही भवन में जगह मिल जाएगी. पिछले काफी समय से डीएम कार्यालय हिंदी भवन में चल रहा था. पांच मंजिले कलेक्ट्रेट भवन पर 153.53 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हुई है.

हालांकि कलेक्ट्रेट भवन विवादों में भी रहा और मामला पटना हाईकोर्ट तक गया लेकिन अब बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है. उद्घाटन कार्यक्रम में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ भवन निर्माण मंत्री जयंत राज भी शामिल होंगे.

आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया कलेक्ट्रेट भवन:

कलेक्ट्रेट में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा पांच फ्लोर हैं.सबसे ऊपर के फ्लोर पर डीएम का कार्यालय है. इस परिसर में दो अतिरिक्त ब्लॉक भी शामिल है. एसडीओ-सह- डीडीसी ब्लॉक और जिला बोर्ड कार्यालय-सह-बहु-उपयोगिता ब्लॉक भी है. डच-ब्रिटिश वास्तुकला से प्रेरित इमारत 28,388 वर्ग मीटर में बनाई गई और इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ सभी 40 जिला प्रशासनिक कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे.

गंगा किनारे बनी बिल्डिंग का लुक बेहद आकर्षक:

नए कलेक्ट्रेट भवन में 445 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है 200 गाड़ियां ओपन पार्किंग और 240 गाड़ियों की पार्किंग बेसमेंट में की जाएगी. सबसे खास बात कि यह भवन भूकंप रोधी है. बड़े हिस्से में पेड़-पौधे लगाए जाएंगे. गंगा किनारे होने के कारण कलेक्ट्रेट भवन का लुक आकर्षक है. नए कलेक्ट्रेट भवन में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है. सीसीटीवी कैमरे भी कई स्थानों पर लगाए गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

6 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

16 घंटे ago