Bihar

आ गयी मैट्रिक और इंटर परीक्षा की डेट, बिहार बोर्ड ने जारी किया 2025 का एग्जाम कैलेंडर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार 7 दिसंबर को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने पीसी कर एग्जाम का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है.

आ गयी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की डेट:

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैट्रिक परीक्षा का 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजन होगा. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हो रही है. 15 फरवरी 2025 तक इसका आयोजन होगा. मार्च अथवा अप्रैल के दौरान परीक्षाफल का प्रकाशन कर दिया जाएगा.

दोगुनी की गई पुरस्कार की राशि:

वहीं 2025 में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा होगी, उसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जो भी पुरस्कार की योजना है वह दोगुनी कर दी गई है. टॉपर को ₹200000 मिलेंगे, सेकंड टॉपर को डेढ़ लाख रुपए, तीसरे स्थान पर रहने वाले को ₹100000 और इंटरमीडिएट में चौथे और पांचवें स्थान के लिए₹30000, मैट्रिक में चौथे से दसवीं के लिए₹20000 प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही सभी को लैपटॉप भी मिलेगा.

छात्रवृत्ति योजना में भी 2025 से वृद्धि:

इंटरमीडिएट और मैट्रिक के टॉपर के लिए छात्रवृत्ति योजना में भी 2025 से वृद्धि की जाएगी. मैट्रिक में टॉप 10 में रहने वाले विद्यार्थियों को अगले 2 वर्ष के लिए प्रतिमाह ₹2000 दिए जाएंगे. इंटरमीडिएट के टॉप 5 के लिए भी छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई गई है, अपने प्रति माह ₹2500 रु दी जाएगी. इंटर की परीक्षा में 1289601 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago