बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 62 आईपीएस अफसरों ट्रांसफर किया गया है। अवकाश कुमार को पटना का एसएसपी बनाया गया है, जबकि पटना एसएसपी राजीव मिश्रा को आतंकवाद निरोधक दस्ता का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।
इनको भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
बिहार पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णा को विशेष कार्य बल के अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही 1996 बैच के आईपीएस डॉ अमित कुमार जैन जो अब तक बिहार मानवाधिकार आयोग के अपर पुलिस महानिदेशक के साथ अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) की भूमिका में थे, उनसे आयोग वाली जिम्मेदारी ले ली गई है। अतिरिक्त प्रभार ही उनका मूल पद हो गया है।
अमृतराज को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी
वहीं 1998 बैच के आईपीएस अमृतराज को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) बनाया गया है। वह अब तक अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं 2001 बैच के आईपीएस शालीन को पुलिस महानिदेशक (आतंकवाद निरोधक दस्ता) के साथ पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह पहले भी आतंकवाद निरोधक दस्ता के पुलिस महानिरीक्षक थे। उनसे विशेष सशस्त्र पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है।
देखिये पूरी लिस्ट:
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…
समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…
समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार की रात इलाज के दौरान महिला सिपाही…