Bihar

Women’s Asian Hockey Championship 2024: राजगीर में हॉकी टूर्नामेंट के लिए मिलेंगे फ्री टिकट, इस लिंक से करें बुक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

Women’s Asian Hockey Championship 2024: बिहार में पहली बार महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है. हॉकी प्रेमी 11 से 20 नवंबर तक राजगीर के नवनिर्मित एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान में इस प्रतियोगिता का लुत्फ उठा सकते हैं. लेकिन अब सवाल यह है कि इसके लिए टिकट कहां से मिलेंगे, तो आपको बता दें कि आप घर बैठे इस आयोजन के लिए फ्री पास प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए टिकटजिनी नाम का एक ऐप विकसित किया गया है.

मुफ्त मिलेगा पास

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रन शंकरन ने बताया कि महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का मैच देखने के लिए कई देशों से लोग राजगीर आएंगे. साथ ही बड़ी संख्या में दूसरे देशों से भी दर्शक अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैच देखने आएंगे. उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ऑनलाइन निशुल्क पास की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पास के लिए टिकटजिनी एप को डेवलप किया गया है. इस एप के जरिये कोई भी व्यक्ति पास को प्राप्त कर सकता है. शनिवार को टिकटजिनी एप की लॉचिंग की गयी है.

कैसे करें बुकिंग

पास बुक करने के लिए सबसे पहले आपको टिकटजीनी ऐप पर रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद आपके मोबाइल पर एक क्यूआर कोड आएगा. यह क्यूआर कोड ही आपका पास होगा, जिसे स्टेडियम के गेट पर स्कैन करने के बाद आपको एंट्री मिल जाएगी. स्टेडियम में सीमित सीटें होने के कारण पहले आओ, पहले पाओ की व्यवस्था की गई है. एक पास पर एक व्यक्ति को इंट्री मिलेगी. तीन वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए पास जरूरी है.

एक व्यक्ति को केवल दो पास

चैंपियंस ट्रॉफी के मैच देखने वाले दर्शकों को ध्यान रखना होगा कि एक व्यक्ति सिर्फ दो पास ही बुक कर सकता है. महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पास के दुरुपयोग को ध्यान में रखते हुए एक व्यक्ति को सिर्फ दो पास ही जारी करने का फैसला किया गया है.

कब होगा कौन सा मैच
तारीख  /  समय  /  मैच

11 नवंबर 3:00 बजे जापान बनाम साउथ कोरिया

11 नवंबर 5:15 बजे चीन बनाम थाईलैंड

11 नवंबर 7:30 बजे भारत बनाम मलयेशिया

12 नवंबर 3:00 बजे थाईलैंड बनाम जापान

12 नवंबर 5:15 बजे चीन बनाम मलेशिया

12 नवंबर 7:30 बजे भारत बनाम साउथ कोरिया

14 नवंबर 3:00 बजे साउथ कोरिया बनाम मलेशिया

14 नवंबर 5:15 बजे जापान बनाम थाईलैंड

14 नवंबर 7:30 बजे भारत बनाम चीन

16 नवंबर 3:00 बजे थाईलैंड बनाम जापान

16 नवंबर 5:15 बजे चीन बनाम मलेशिया

16 नवंबर 7:30 बजे भारत बनाम साउथ कोरिया

17 नवंबर 3:00 बजे मलेशिया बनाम थाईलैंड

17 नवंबर 5:15 बजे चीन बनाम साउथ कोरिया

17 नवंबर 7:30 बजे जापान बनाम भारत

19 नवंबर 3:00 बजे पांचवां या छठे स्थान के लिए प्रतियोगिता

19 नवंबर 5:15 बजे पहला सेमीफाइनल

19 नवंबर 7:30 बजे दूसरा सेमीफाइनल

20 नवंबर 5:00 बजे तीसरा व चौथा स्थान प्रतियोगिता

20 नवंबर 7:30 बजे फाइनल मैच

समस्तीपुर भी पहुंचा ट्राॅफी :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago