Bihar

बिहार में VIP इलाकों की तरह आम लोगों को दो स्त्रोतों से बिजली देने की तैयारी, जानें क्या है बिजली कंपनी का प्लान

बिहार में वीआईपी इलाकों की तर्ज पर अब आम लोगों को भी बिजली देने की तैयारी है। बिजली कंपनी ने ग्रिडों को आपस में जोड़ने का निर्णय लिया है, ताकि एक ग्रिड से बिजली आपूर्ति बंद हो जाय तो दूसरे स्रोतों से बिजली सेवा बहाल कर दी जाय। साथ ही निचले स्तर पर 11 केवी के तार को भी जोड़ा जाएगा. ताकि खराबी आने पर संबंधित इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित न हो। बिजली कंपनी ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेज दी गई है। केंद्र से पैसा मिलते ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा और दो साल के भीतर उसे पूरा कर लिया जाएगा।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, अभी राज्य के वीआईपी इलाकों को दो-दो स्रोतों से बिजली आपूर्ति होती है। इसके तहत एक छोर से बिजली आपूर्ति में खराबी आ जाय तो तत्काल दूसरे छोर से आपूर्ति बहाल कर दी जाती है। इसके लिए ग्रिडों को आपस में जोड़ा जाता है। यही नहीं, निचले स्तर पर 11 केवी के दो तार को मिलाकर एक किया जाता है। ऐसे में अगर एक तार में खराबी आ जाय या टूट जाय तो तत्काल दूसरे छोर से आने वाले तार से आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।

इस काम को अंजाम देने के लिए रिमोट मॉनिटरिंग यूनिट लगाई जाती है। कुछ स्थानों पर यह ऑटोमेटिक होता है। यानी एक के खराब होने पर खुद दूसरे छोर से बिजली सेवा चालू हो जाती है। वहीं कई स्थानों पर यह मैनुअल भी होता है। यानी एक स्रोत से बिजली आपूर्ति सेवा बाधित हो तो कंपनी के कर्मी जाकर दूसरे स्रोत से बिजली सेवा बहाल कर देते हैं।

आरएमयू की सुविधा अभी पटना के वीआईपी इलाकों के साथ ही कुछ और स्थानों पर है। चूंकि राज्य के सभी इच्छुक लोगों को बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है। अब कंपनी गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली देने की योजना पर काम कर रही है। इसलिए पटना के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में भी इस प्रणाली को लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए स्मार्ट फीडर मैनेजमेंट (स्काडा-एमएस) सिस्टम को लागू किया जा रहा है।

कंपनी ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस पूरी परियोजना पर 617 करोड़ 73 लाख खर्च होने का अनुमान है। केंद्र सरकार के सहयोग से इस परियोजना पर काम पूरा होना है। इसलिए कंपनी ने डीपीआर तैयार होते ही केंद्र सरकार को भेज दी है। अब जैसे ही कंपनी को केंद्र से इस मद में राशि मिल जाएगी, इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। कंपनी के अधिकारियों ने उम्मीद जाहिर की है कि इस योजना के पूरा होने पर आने वाले वर्षों में लोगों को हर मौसम में निर्बाध बिजली मिलने लगेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

4 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

29 मिनट ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

57 मिनट ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

1 घंटा ago

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…

1 घंटा ago

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

14 घंटे ago