Bihar

शिक्षकों के ट्रांसफर पर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब फिर से आवेदन दे सकेंगे शिक्षक, पुराने सभी आवेदन रद्द

बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल शिक्षकों को ट्रांसफर पर बिहार की नीतीश सरकार अपने ही फैसले पर पलट गयी है. बिहार में अब एक बार फिर से शिक्षकों का नए सिरे से ट्रांसफर हो सकेगा.

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के जारी निर्देश के अनुसार अब बिहार के सक्षमता पास शिक्षक एक बार फिर से ट्रांसफर के लिए 1 दिसंबर से 15 दिसंबर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

बताया जा रहा है कि विशेष समस्या से ग्रसित शिक्षक ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे, वैसे शिक्षकों का ट्रांसफर हो सकेगा. शिक्षकों से ई शिक्षा कोष पर फिर से ट्रांसफर के लिए आवेदन लिए जाएंगे. अब ऐसे में लाखों शिक्षकों को राहत मिलेगी. वहीं पहले ट्रांसफर पोस्टिंग के लिये किए गए सभी आवेदन रद्द किए जाएंगे.

बता दें, 2 दिनों पहले ही बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक ट्रांसफर नीति स्थगित करने का निर्णय लिया था. वहीं बुधवार को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा था कि अभी हमलोग शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं करने वाले हैं.

दरअसल बिहार के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी कि बिहार ट्रांसफर पोस्टिंग नीति हर हाल में लागू की जाए. शिक्षकों का कहना है कि कहा लाखों टीचर ऐच्छिक ट्रांसफर के इंतजार में है, जिन्हें जरूरत सरकार उनका तबादला कर दे. सक्षमता पास शिक्षकों की आवंटित जिले में पोस्टिंग की जाए. वहीं BPSC शिक्षकों ने भी ट्रांसफर की मांग की है. शिक्षकों का कहना है कि करीब 2 लाख से ज्यादा शिक्षक तबादला चाह रहे हैं. ऐसे में सरकार को इस पर विचार करना चाहिए. वहीं अब नीतीश सरकार के फैसले से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

8 मिनट ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

1 घंटा ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

1 दिन ago