Bihar

ट्रेन से गिरा युवक; दोनों पैर कटे, छठ का कपड़ा खरीदने समस्तीपुर से हाजीपुर जा रहा था

छठ महापर्व के लिए समस्तीपुर से हाजीपुर में कपड़े खरीदने जा रहे एक युवक की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब वह पैसेंजर ट्रेन से गिर गया और उसके दोनों पैर कट गए। यह हादसा सोनपुर मंडल के हाजीपुर-बछवाड़ा रेल खंड पर देसरी स्टेशन के पास हुआ। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के मोहद्दीननगर थाना क्षेत्र के हेरी बाजार निवासी 19 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब कृष्ण कुमार ट्रेन के पायदान पर खड़े होकर सफर कर रहा था। अचानक उसे उसकी भाभी का फोन आया और फोन निकालते समय संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से गिर गया। गिरते ही वह ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ युवक को देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कृष्ण कुमार को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और बेहतर इलाज के प्रयास किए जा रहे हैं।

कृष्ण कुमार ने बताया कि वह छठ पर्व की खरीदारी के लिए हाजीपुर जा रहा था और ट्रेन के पायदान पर सफर कर रहा था। तभी उसकी भाभी का फोन आने पर उसने फोन निकालने की कोशिश की, जिससे संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना घट गई। इस हादसे ने छठ महापर्व की खुशी में मातम ला दिया है और परिवार के लोग अब उसकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago