समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट थोड़ी देर में bpsc.bih.nic.in पर कर सकेंगे चेक

तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी होगा। फिलहाल पहले बीपीएससी टीआरई 3.0 के वर्ग 1 से 5 और वर्ग 6 से 8 का रिजल्ट जारी होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक का परिणाम बाद में जारी होगा। टीजीटी और पीजीटी (कक्षा 9 से 12 वर्ग) की वैकेंसी का रोस्टर अभी शिक्षा विभाग की तरफ से बीपीएससी को नहीं मिला है। ऐसे में कक्षा 9 से 12 वर्ग के रिजल्ट में थोड़ी देरी होगी।

बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने दो दिन पहले बताया था कि एक सप्ताह के अंदर नए रोस्टर के हिसाब से टीआरई का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

IMG 20231027 WA0021

गौरतलब है कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती का विज्ञापन 65 फीसदी आरक्षण की नई नीति के तहत निकाला गया था लेकिन बाद में कोर्ट ने 65 फीसदी आरक्षण को रद्द कर दिया। इस फैसले के बाद राज्य सरकार ने फिर से 50 फीसदी आरक्षण रोस्टर के अनुसार टीआरई 3.0 का रिजल्ट निकालने का फैसला लिया। अब बीपीएससी जल्द ही 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से टीआरई 3.0 का रिजल्ट जारी करेगा।

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

कितनी है वैकेंसी

बीपीएससी टीआरई 3.0 के वर्ग 1 से 5 और वर्ग 6 से 8 के नई वैकेंसी चार्ट में देखा जा सकता है कि अनारक्षित श्रेणी के सीटों में इजाफा हुआ है। महिलाओं को भी फायदा हुआ है। वैकेंसी संशोधित रोस्टर के मुताबिक अब 84581 पदों पर भर्ती होगी जबकि पहले 87774 पदों पर भर्ती होनी थी। यानी पहले से 3193 पद कम हो गए हैं।

IMG 20240904 WA0139

अब बीपीएससी टीआरई 3.0 के तहत प्राथमिक विद्यालय में कुल 25505 पदों पर भर्ती होनी है जबकि वर्ग 6-8 के विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल 18973 पद हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत कक्षा 1-5 तक के स्कूल अध्यापक के लिए 210 पद हैं। कक्षा 6-10 तक के विद्यालय अध्यापक के लिए कुल 126 पद हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledSamastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02