Bihar

बिहार विधानसभा: शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष ने स्मार्ट मीटर पर सदन में किया हंगामा

बिहार विधानसभा की कार्यवाही विपक्ष के भारी हंगामे के बीच दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नोत्तर काल में स्मार्ट मीटर में गड़बड़ियों के लेकर विपक्ष वेल में जाकर हंगामा करने लगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय डेंगू से मौतों के सवाल का जवाब दे रहे थे। इस दौरान विधासभा स्पीकक नंद किशोर यादव ने विपक्षी दल के सदस्यों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा जारी रहा। जिसके बाद सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। आपको बता दें आज बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है।

इससे पहले गुरूवार को बिहार विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरण में सम्मिलित अनुदान की मांग चर्चा के बाद पारित हो गया। विधानसभा में समाज कल्याण विभाग की मांग (शेष गिलोटीन) पर वाद-विवाद के बाद इसे पारित किया गया। दोनों सदनों में बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक, 2024 के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से अनुपूरक बजट की राशि खर्च करने की मंजूरी भी दी गयी।

इसके तहत कुल 32,506.90 करोड़ समेकित निधि से खर्च करने की स्वीकृति दी गयी। इसमें स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय में 9,809.21 करोड़ और वार्षिक स्कीम मद में 22,697.68 करोड़ शामिल है। कुल खर्च में राजस्व मद में 25029.74 करोड़ रुपये और पूंजीगत मद में 7,477 करोड़ रुपये है।

वित्तीय विधेयक पेश करने बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा कि केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने सहरसा जिले की प्रसिद्ध मत्स्यगंधा झील के विकास के लिए 97.61 करोड़ रुपये और कैमूर जिले में करमचक ईको-टूरिज्म एडवेंचर हब विकसित करने के लिए 49.51 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

मत्स्यगंधा झील में राजगीर के बाद राज्य का दूसरा ग्लास ब्रिज विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर और दक्षिण बिहार में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कुल 147.12 करोड़ से अधिक की राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को धन्यवाद दिया है। वहीं, दोनों पर्यटन केंद्रों के लिए बिहार को विशेष सहायता के लिए पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का धन्यवाद दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

4 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

6 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

12 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

12 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago