Bihar

सांसे थम गई पर शारदा सिन्हा के गीतों से गूंज रहा छठ घाट! महापर्व में सुनिए उनके 10 फेमस छठ गीत

भारतीय लोक संगीत जगत की प्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा के निधन से संगीत प्रेमियों और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार के सुपौल जिले के हुलास गांव में जन्मीं शारदा सिन्हा ने अपने मधुर गीतों से भारतीय लोक संगीत को नया आयाम और अद्वितीय पहचान दिलाई। उनकी गायिकी में न सिर्फ बिहार की, बल्कि पूरे भारत की लोक संस्कृति की महक बसी थी। शारदा सिन्हा के गाए हुए गीत भारतीय त्योहारों और पर्वों का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं।

चार दिवसीय छठ महापर्व का त्योहार मंगलवार से ही नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है। शारदा सिन्हा ने कुछ लोकप्रिय छठ गीत गाए हैं जैसे- केलेवा के पात पर, अरग के बेर, कांच ही बांस के बहंगिया, पहिले-पहिल छठी मइया और कई अन्य। यहां शारदा सिन्हा के छठ महापर्व को चिह्नित करने वाले छठ पूजा गीतों की सूची दी गई है:

शारदा सिन्हा छठ गीत लिस्ट:

1. केलेवा के पात पर

2. हो दीनानाथ

3. हे छठी मइया

4. छठ के बरतिया

5. पहिले-पहिल छठी मइया

6. झिलमिल पइया में

7. नदिया के तीरे-तीरे

8. छठी मइया अयेतन आज

9. कांच ही बांस के बहंगिया

10. अरग के बेर

लोक संगीत प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगी शारदा

शारदा सिन्हा की ससुराल बिहार के बेगूसराय जिले के सिहमा गांव में थी, और यहीं से उन्होंने मैथिली लोक गीत गाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके गीत और उनकी आवाज सदैव लोक संगीत प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

बॉलीवुड फिल्मों में भी आवाज का जादू बिखेरा

सुपौल में जन्मीं शारदा बिहार कोकिला के नाम से प्रसिद्ध थीं। उन्होंने भोजपुरी, मैथिली और मगही के गीतों को भी स्वर दिए। सिन्हा ने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। फिल्म मैंने प्यार किया का गाना कहे तो से सजना उनकी आवाज में बेहद लोकप्रिय हुआ। गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 का गाना…तार बिजली से पतले हमारे पिया की गूंज हमेशा बनी रहेगी।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

4 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

6 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

8 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

13 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

14 घंटे ago