Bihar

रोजाना पीता था 2 बोतल बीयर! सोनपुर मेले में आकर शराबबंदी से परेशान हो गया 2 करोड़ का भैंसा

बिहार के सोनपुर मेले में दो करोड़ पांच लाख रुपए का मुर्रा नस्ल का भैंसा आया है। इसे बनारस से एक किसान लेकर पहुंचा है। भैंसा का नाम राजा है। इसकी उम्र तीन साल है। यह भैंसा मेले में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

खास बात ये है कि यह भैंसा रोज दो बोतल बीयर पीता है, लेकिन शराबबंदी की वजह से उसे बीयर नहीं मिल रही। भैंसा के मालिक का कहना है कि बीयर न मिलने से भैंसे की चमक फीकी पड़ गई है। साथ ही वह थोड़ा सुस्त भी दिख रहा है।

वहीं, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने इस भैंसे के मालिक रामजतन यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की और राजा नामक भैंसा को देखा। अनंत सिंह ने कहा कि वो भैंसे को देखने कल यानी रविवार को आएंगे।

भैंसा के मालिक ने कहा, ‘अनंत सिंह यहां छोटे सरकार के नाम से फेमस हैं। बड़े आदमी हैं। उनके अलावा ये भैंस कोई दूसरा व्यक्ति नहीं खरीद सकता है। इसकी कीमत करोड़ों में है। अगर अनंत सिंह इस भैंसा को नहीं खरीदे तो वापस ले जाना पड़ेगा।’

उसने बताया, ‘अनंत सिंह के करीबी किसान अनिल सिंह सोनपुर मेले में भैंस खरीदने आए थे। उन्होंने ही अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर बात करवाई।’

भैंसा के मालिक ने बताया, ‘मेरे पास बनारस में भैंसों का खटाल है। 200 से अधिक भैंस है। यह भैंसा मुर्रा नस्ल का है। मुर्रा नस्ल का भैंसा हरियाणा और पंजाब में ज्यादा मिलता है। इस साल पहली बार सोनपुर मेले में दो भैंस और एक भैंसा लेकर आए हैं। दोनों भैसें 24 लीटर और 20 लीटर दूध देती है। रामजतन के मुताबिक, ‘इनमें से एक भैंस की कीमत 5 लाख रुपए तो दूसरे की 3 लाख रुपए है।’

बीयर नहीं मिलने पर तकलीफ में है भैंसा

रामजतन ने बताया, ‘यह खाने में संतरा, गेहूं, मसूर और चने का दाना खाता है। साथ ही रोजाना इसको दो बोतल बीयर भी चाहिए। बीयर पीने से थकावट दूर और चेहरे पर चमक आती है। बिहार में इसे बीयर मिल नहीं पा रहा है। जिसकी वजह से उसका तबीयत बिगड़ गई है। उसका चेहरा डाउन हो रहा है।’

मालिक के मुताबिक, इस भैंसा से जिस भैंस का गर्भधारण कराया जाएगा तो उसका बच्चा भी इसी नस्ल का और हट्टा-कट्टा होगा। अगर कोई भैंस पैदा होती है तो वह 15-20 लीटर दूध भी दे सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

5 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

6 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

7 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

7 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

7 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

8 घंटे ago