Bihar

बिहार: स्कूल में अश्लील वीडियो देख रहा था शिक्षक, विरोध करने पर दो टीचरों के बीच हुई मारपीट; एक सस्पेंड

बिहार के सहरसा के एक स्कूल में दो शिक्षकों के बीच हुई मारपीट के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने एक्शन लेते हुए एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है और दूसरे पर कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए हैं। घटना 25 अक्टूबर को बनमा ईटहरी प्रखंड के मध्य विद्यालय महारस में हुई, बीपीएससी शिक्षक विकास कुमार भगत पर आरोप है कि उन्होंने नियोजित शिक्षक उदय मेहता के साथ मारपीट की।

बीपीएससी टीचर सस्पेंड

डीईओ अनिल कुमार ने बताया कि विद्यालय में दो शिक्षकों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमे एक शिक्षक उदय मेहता के सिर में चोट आई। उन्हें प्रधानाध्यापक द्वारा अस्पताल ले जाया गया। डीईओ ने आगे कहा, इनका यह आचरण बिहार सरकारी सेवक नियमावली 1976 के प्रतिकूल है। घटना के बाद विकास कुमार भगत को निलंबित कर दिया गया है और उदय मेहता पर कार्रवाई के लिए नियोजन इकाई को निर्देश दिए गए हैं।

डीईओ ने बताया कि विकास कुमार को “बिहार राज्य अध्यापक (नियुक्ति , स्थानांतरण,अनुशासनिक कार्यवाही एवं सेवाशर्त्त ) संसोधन नियमावली 2024 नियम 14 के तहत पत्र निर्गत के तिथि से निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, घटना के दिन विकास कुमार भगत मोबाइल पर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो देख रहे थे, जिसका विरोध उदय मेहता ने किया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। इसके बाद घायल शिक्षक उदय मेहता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने विकास कुमार भगत पर मारपीट और पैसे छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग से सामूहिक दु’ष्कर्म के विरोध में मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 जाम, मक्के के खेत में मिली थी पीड़िता

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक…

20 मिनट ago

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब…

3 घंटे ago

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर रेलमंडल के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक बड़ा…

9 घंटे ago

रेवाड़ी ढाला गुमटी के पास हथियार के बल पर मोबाइल लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अंगारघाट थाने की पुलिस ने हथियार के बल पर हुई मोबाइल लूट की…

12 घंटे ago

शहर से सटे दुधपुरा स्थित कबाड़ी दुकान पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, चोरी का सामान बरामद, दो हिरासत में 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा जेल चौक स्थित एक कबाड़ी दुकान पर रविवार…

19 घंटे ago