Bihar

प्रधानमंत्री नीतीश कुमार! ऐसा हम नहीं, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय कह रहे हैं

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान गलती कर बैठे। नित्यानंद राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए गलती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बता दिया।

पत्रकारों ने नित्यानंद राय से पूछा था कि बिहार में मिली रही सरकारी नौकरियों का क्रेडिट तेजस्वी यादव ले रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कह दिया कि बिहार में जो नौकरियां दी गई थी या जो दी जा रही हैं उसका निर्णय प्रधानमंत्री नीतीश कुमार ने लिया था।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को यह भी पता नहीं है कि राज्य का प्रधान मुख्यमंत्री होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नौकरियां दी जा रही है और बिहार की जनता जय-जय कर रही है। तेजस्वी यादव को यह समझ लेना चाहिए।

झारखंड चुनाव पर नित्यानंद राय ने दावा किया कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री की ओर से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री के भगीरथ प्रयास से वहां कई विकास की योजनाएं चल रही हैं और झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दावा किया है कि बिहार में पिछले कुछ समय से मिल रही सरकारी नौकरियां उन्हीं के प्रयास से मिली हैं। तेजस्वी यादव के इस बयान पर एनडीए के तमाम नेता उन्हें निशाना बना रहे हैं। बिहार में मिली सरकारी नौकरियों का क्रेडिट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देने की कोशिश में लगे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग से अभद्रता मामले में एक गिरफ्तार, 4 आरोपितों की हुई पहचान

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…

6 घंटे ago

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

17 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

17 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

20 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

1 दिन ago