Bihar

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी है झांकी, असली खेल है बाकी, जानिए राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कैसे बदलेगी बिहार की तकदीर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार का नालंदा अपने खूबसूरत पहाड़ों, ग्लास ब्रिज, नालंदा के अवशेषों के लिए तो पहले ही पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. लेकिन सूबे की नीतीश सरकार ने इस खूबसूत शहर को सजाने में किसी भी तरह का कोई कसर नहीं छोड़ा है. बेहतरीन सड़के साफ सफाई के साथ ही इस शहर में बन रहा राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स न सिर्फ नालंदा बल्कि पूरे बिहार की तकदीर बदलने जा रहा है और यह बात हम नहीं बल्कि सभी लोग कह रहे हैं. सूबे का पहला इंटरनेशल स्तार के क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही नीतीश सरकार यहां वर्ल्ड स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भी बना रही है. जो की करीब-करीब बनकर तैयार होने के साथ ही एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए तैयार है. यहां आगामी 11 नवंबर से 6 देशों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले जा सकेंगे 25 खेल

नालंदा के राजगीर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को बनाने के लिए बिहार सरकार ने पूरे 851 करोड़ रुपये खर्च किया है. इस खेल परिसर में इंडोर और आउटडोर दोनों मिलाकर एक समय में 25 गेम खेले जा सकेंगे. यहां पर कुश्ती, कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शूटिंग, तैराकी समेत कई तरह के खेलों के खेलने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही यहां से ओलंपिक के लिए भी खिलाड़ी तैयार किये जाने की संभावना है.

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बदलेगा बिहार की तकदीर

बिहार के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जिस दिन अपनी पूरी क्षमता के साथ खुल गया उस दिन न सिर्फ यह बिहार के लिए बल्कि बगल के राज्यों के खिलाड़ियों के लिए भी किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा. यहां के क्रिकेट स्टेडियम में जैसी ही इंटरनेशनल और नेशनल मैच होने लगेंगे लोग मैच देखने के लिए नालंदा का रूख करेंगे, जिससे बिहार की अर्थव्यवस्था में एक बेहतरीन बदलाव देखने के लिए मिलेगा.

आसान है नालंदा पहुंचना

बता दें कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के लिए नालंदा बिहार का सबसे मुफ़ीद लोकेशन है. इसके पीछे कारण है कि यह बिहार के दो प्रमुख एयरपोर्ट पटना और गया से 100 किलोमीटर के दायरे में है. इसके साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के पास में किसी भी तरह की कोई बहुत बड़ी बिल्डींग और बाजार न होने के कारण यहां ट्रैफिक के साथ ही पर्यावरण को भी लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

1 घंटा ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

3 घंटे ago