Bihar

शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने बेटे अंशुमन से फोन पर की बात

लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत बहुत नाजुक चल रही है। वह देश की राजधानी नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। एम्स की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शारदा सिन्हा वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बात की और शारदा सिन्हा का स्वास्थ्य हाल जाना। बता दें कि लोक गायिका बीते 7 सालों से मल्टीपल मायलोमा (एक तरह का ब्लड कैंसर) से जूझ रही हैं। पिछले दिनों तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

आयुष्मान सिन्हा ने मंगलवार सुबह शारदा सिन्हा के फेसबुक पेज पर लाइव आकर अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया। आयुष्मान ने कहा कि शारदा सिन्हा अभी लड़ रही हैं। वह वेंटिलेटर पर हैं। डर बना हुआ है। उनके वाइटल्स ऊपर-नीचे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था। उन्होंने मां का हालचाल जाना। पीएम ने एम्स के डायरेक्टर से भी बात की। मोदी ने कहा कि छठी मैया कृपा करेंगी, संयम बनाकर रखें और सब अच्छा होगा।

अफवाह फैलाने वालों पर भड़के शारदा सिन्हा के बेटे

लोक गायिका शारदा सिन्हा को लेकर सोशल मीडिया पर बीते एक-दो दिन से अफवाहें चल रही हैं। इस पर उनके बेटे आयुष्मान ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को गलत खबर फैलाने में बहुत आनंद आता है। ऐसा नहीं करना चाहिए। जब तक कि आप किसी खबर को लेकर पुष्ट न हों, तब तक उस बात को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए।

आयुष्मान सिन्हा ने कहा कि अभी उनकी मां जिंदा हैं और बहुत अच्छी तरीके से लड़ रही हैं। उन्हें पॉजिटिव एनर्जी और दुआओं की जरूरत है। आयुष्मान ने शारदा सिन्हा के निधन की अफवाह फैलाने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए यह बात कही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

19 मिनट ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

54 मिनट ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

2 घंटे ago

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

10 घंटे ago

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

12 घंटे ago