Bihar

बिहार: पिता तोता सिंह, मां मैनी देवी, बेटे कौआ ने दिया आय प्रमाणपत्र का आवेदन; क्या है माजरा?

बिहार सरकार ने आम नागरिकों के लिए सभी प्रकार के प्रमाणपत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन देने और ऑनलाइन हासिल करने की सुविधा दी है। अब आम आदमी को काम के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सभी कागजात सही हों तो घर बैठे ही अपना सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन में फर्जीवाड़ा के मामले भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जिससे सभी हैरान और घोर आश्चर्य में हैं। मामला मुशहरी प्रखंड का है। आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए एक विचित्र आ वेदन किया गया है।

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी आरटीपीएस (अंचल) कार्यालय में शुक्रवार को अजीबोगरीब वाकया सामने आया जब आरटीपीएस कर्मियों के समक्ष कौआ सिंह नाम से एक आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर आया। उसमें पिता का नाम तोता सिंह और माता का नाम मैनी सिंह लिखा है। जेंडर पुरुष बताया गया है और फोटो की जगह एक कौआ की तस्वीर भी डाली गई है। पता में पुरानी बाजार, प्रधान डाक घर और थाना मुशहरी लिखा गया है। इस अजीबोगरीब आवेदन की चर्चा जोरों पर है।

मुशहरी अंचल में कार्यरत आरटीपीएस कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आवेदन में आवेदक का मोबाइल नंबर 72#484#### और ईमेल आईडी ad**pan***05*@gmail. com लिखा गया है।

आरटीपीएस कर्मियों के अनुसार यह मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी फेक लग रहा है। आवेदक से मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी है। सीओ और आरओ के आदेश पर इस विचित्र आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

48 मिनट ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

13 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

14 घंटे ago