Bihar

पटना में आर्मी भर्ती के अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा, कई छात्र चोटिल

राजधानी पटना के दानापुर में आर्मी भर्ती के पांचवें दिन जमकर हंगामा हुआ। दरअसल शनिवार को दौड़ में शामिल होने के लिए भारी तादाद में अभ्यर्थी पहुंचे थे।

हंगामा का कारण

अभ्यर्थियों की भारी संख्या होने के चलते दौड़ की प्रक्रिया रोक दी गई थी। जिसके छात्र नाराज हो गए, दौड़ की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सैनिक चौक को जाम कर दिया, और जमकर बवाल काटा। अभ्यर्थियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई अभ्यर्थियों को चोटें आईं हैं।

हालांकि इससे पहले पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन छात्र अपनी जिद पर अड़े रहे। आर्मी भर्ती में शामिल होने आए छात्रों के प्रदर्शन से सड़क जाम हो गई, यातायात ठप हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए अभ्यर्थियो को खदेड़ किया।

बताया जा रहा है कि 12 नवंबर से टीए (टेरिटोरियल आर्मी) भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को बीआरसी के पीटी मैदान में दौड़ के लिए बुलाया जा रहा है। शुक्रवार की रात से अभ्यर्थी सैनिक चौक स्थित करियप्पा मैदान पहुंचे थे। लेकिन अभ्यर्थियों क भारी भीड़ को देखते हुए भर्ती अधिकारियों ने दौड़ की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। जिससे अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए। और हंगामा करने लगे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago