Bihar

हटाए गए पटना AIIMS के निदेशक, बेटे का गलत सर्टिफिकेट बनवाने का आरोप; स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया ऐक्शन

पटना AIIMS के कार्यकारी निदेशक डॉ. गोपाल कृष्ण पाल पर बड़ा ऐक्शन लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गोपाल कृष्ण पाल को AIIMS के कार्यकारी निदेशक से हटा दिया है। दरअसल गोपाल कृष्ण पाल पर आरोप है कि एम्स गोरखपुर के अतिरिक्त प्रभार में रहते हुए इन्होंने अपने बेटे आरोप अल का नामांकन पीजी में करा दिया था। इसमें अपने पुत्र का प्रमाण पत्र नॉन क्रीमी लेयर के तहत बना कर कराया था।

जानकारी के मुताबिक, एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर सौरभ वार्ष्णेय को 3 माह के लिए अथवा नए डायरेक्टर की नियुक्ति तक एम्स पटना का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पटना एम्स के कार्यपालक निदेशक पर कार्रवाई की है । यह कार्रवाई दो सदस्य जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय की जांच कमेटी ने डॉ. गोपाल कृष्ण पाल को अपने पद और अधिकारों के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया था। बताया जाता है कि इस दो सदस्यीय कमेटी ने डॉक्टर गोपाल कृष्ण पाल को उनके आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की सिफारिश कुछ वक्त पहले की थी जिसके बाद अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐक्शन लिया है।

दरअसल डॉक्टर गोपाल कृष्ण पाल के बेटे डॉ. ऑरो प्रकाश पाल का दाखिला गोरखपुर एम्स में माइक्रोबायोलॉजी में हुआ था। यह दाखिला ओबीसी श्रेणी में हुआ था। पटना से एक नॉन क्रीमी लेयर का सर्टिफिकेट जारी हुआ था जिसके आधार पर उनके बेटे का एडमिशन हुआ था। कुछ वक्त बाद इस सर्टिफिकेट पर सवाल उठे कि जब डॉक्टर पाल नॉन क्रीमी लेयर में नहीं आते तब उनके बेटे को यह सर्टिफिकेट कैसे मिला। आरोप लगाए गए कि यह फर्जी सर्टिफिकेट बनाने में डॉक्टर पाल ने अपने पद का इस्तेमाल किया था। हालांकि, इस पूरे मामले में डॉक्टर गोपाल कृष्ण पाल भी अपना पक्ष जांच कमेटी के सामने रख चुके हैं। गोपाल कृष्ण पाल अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

8 घंटे ago

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

10 घंटे ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

13 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

16 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

16 घंटे ago