Bihar

आखिरकार पशुपति पारस को खाली करना पड़ा सरकारी बंगला, अब कहां शिफ्ट होगा RLJP का ऑफिस?

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस को आखिरकार पटना स्थित सरकारी बंगाल खाली करना पड़ा रहा है। जिसमें पार्टी का दफ्तर भी है। सोमवार को बंगला खाली करने का काम शुरू हो गया है। सारे सामान को बाहर ले जाया जा रहा है। आपको बता दें बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने कार्यालय को खाली करने का नोटिस दिया था। हालांकि पशुपति पारस की याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने 13 नवंबर तक बलपूर्वक बंगला खाली कराने पर रोक लगा दी थी।

बिहार सरकार ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के गुट वाली लोजपा (रामविलास) को ये बंगला आवंटित कर दिया था। इस मामले पर आरएलजेपी के प्रवक्ता ने कहा कि हम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, और बंगला खाली कर रहे हैं। लेकिन हमारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुजारिश है, हम अपना कार्यालय सड़क पर लेकर कहां जाएंगे, इसलिए 14 नवंबर तक पटना में हमें कहीं भी कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध कराएं।

बताया जा रहा है कि आरएलजेपी के कार्यालय के अंदर बने स्मृति भवन की एस्बेस्टस के छत को भी उखाड़ दिया गया है। बंगले को लेकर पशुपति पारस ने पटना हाईकोर्ट से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक से मुलाकात की थी। लेकिन कुछ काम नहीं आया। आपको बता दें पटना एयरपोर्ट के पास शहीद पीर अली खान रोड पर स्थित कार्यालय परिसर 30 जून, 2006 को रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) को आवंटित किया गया था। हालांकि, इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले पारस के गुट वाली लोजपा को बीजेपी ने दरकिनार करते हुए उनके भतीजे चिराग पासवान के गुट को तरजीह दी थी।

इसके बाद पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी दौरान नीतीश सरकार की ओर से उनके कार्यालय का आवंटन रद्द कर दिया गया था। वहीं भवन निर्माण विभाग के मंत्री जयंत राज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राष्ट्रीय राज्य स्तर की मान्यता प्राप्त पार्टियों से संबंधित नियमों के अनुसार ही कार्यालय का आवंटन किया जाता है। चुनाव आयोग से पार्टी की संबद्धता खत्म होने के बाद आवंटित कार्यालय वापस ले लिया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago