Bihar

पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया व्हाट्सएप मैसेज

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि इस बार सांसद के पीए को व्हाट्सएप चैट के जरिए धमकी दी गई है। इसे लेकर उनके निजी संसदीय सचिव मोहम्मद सादिक आलम ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को व्टास्एप चैट भी उपलब्ध कराई है। बता दें कि पूर्व में भी पप्पू यादव को व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस सिलसिले में दिल्ली से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था, जिसका लॉरेंस गैंग से कोई कनेक्शन नहीं निकला था।

ताजा जानकारी के अनुसार इस बार पप्पू यादव को सुपारी लेकर जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद के निजी संसदीय सचिव के मोबाइल नंबर पर रात्रि 2:45 बजे और सुबह 9:45 बजे धमकी भरा मैसेज आया था। जिस नंबर से चैट हुई, उसमें मैसेज भेजने वाले का नाम कोडी भाई अंकित बताया गया। उसने प्रोफाइल फोटो में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर लगा रखी है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी सांसद की ओर से पूर्णिया के केहाट थाना और सहायक खजांची थाना में आवेदन देकर कुछ नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें सांसद को पहली बार यूएई के मोबाइल नंबर से धमकी दिए जाने के आरोप में दिल्ली के सेक्टर चार से महेश पांडेय को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धराए आरोपी ने पुलिस के समक्ष उसके लॉरेंस गिरोह से किसी भी तरह के संबंध नहीं होने की बात बताई थी।

पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा था कि गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ की जाएगी। साथ ही सांसद की ओर से उपलब्ध कराए गए अन्य नम्बरों की भी जांच चल रही है। सांसद के निजी संसदीय सचिव की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत को जानकारी के संबंध में एसपी को फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

1 मिनट ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 मिनट ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

16 मिनट ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

28 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

1 घंटा ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

1 घंटा ago