Bihar

बिहार: पैक्स चुनाव जीतते ही अध्यक्ष को मारी गोली, रिजल्ट के बाद घर लौटने पर हुआ हमला

बिहार में पैक्स चुनाव के पहले चरण का परिणाम आने के साथ ही चुनावी रंजिश में जानलेवा हमले शुरू हो गए हैं. नालंदा में चुनाव जीतने के ठीक बाद नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. इस हमले में पैक्स अध्यक्ष बाल-बाल बच गए लेकिन इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया है. जख्मी बिहारशरीफ प्रखंड के मैघी नगमा पैक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव चरण विजय हैं. वहीं दूसरी घटना तेलमर थाना क्षेत्र की है जहां चुनावी रंजिश में गोलीबारी हुई जिसमें दो युवक जख्मी हो गए हैं.

पैक्स अध्यक्ष चुनाव जीतकर घर आए, बदमाशों ने मार दी गोली

बिहारशरीफ प्रखंड के मैघी नगमा पैक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव चरण विजय को अपराधियों ने गोली मार दी. आनन-फानन में उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बुधवार की देर शाम की यह घटना है. जख्मी पैक्स अध्यक्ष की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि जब पैक्स चुनाव में उनके पति को जीत मिली तो रिजल्ट घोषित होने के बाद वो खुशी-खुशी अपने घर लौटे. इसी दौरान हथियार से लैस करीब 50 बदमाश उनके घर में आ गए और मारपीट करने के बाद उनके पति को गोली मार दी.

हरनौत में दो युवकों को चुनाव से ठीक पहले मारी गोली

जिले के हरनौत प्रखंड के तेलमर थाना क्षेत्र में एक और घटना घटी. जब नूरनगर गांव में पैक्स चुनाव के एक दिन पहले मंगलवार को गोलीबारी हुई. इस घटना में दो युवक जख्मी हो गए. घायलों की पहचान तेलमर के राकेश कुमार और रौशन कुमार के रूप में की गयी है. इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रौशन कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया.

खेत में पटवन के दौरान मारी गोली

बताया जा रहा है कि दोनों युवक खेत में पटवन कर रहे थे उसी दौरान राम नारायण प्रसाद के बेटे मुन्ना सिंह ने उसपर गोली चला दी.रामनारायण चार बार से पैक्स चुनाव जीतते आ रहे हैं. घायल राकेश ने कहा कि पैक्स चुनाव को लेकर गोली मारी गयी. ताकि वो लोग डर से आरोपित के पक्ष में वोट करें. इधर, तेलमर थानाध्यक्ष ने चुनावी रंजिश से इंकार किया और पूर्व का विवाद बताया. मामला दर्ज करके पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर केस दर्ज किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago