Bihar

निगरानी के हत्थे चढ़ी बिहार की यह महिला दारोगा, घूस लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोचा

बिहार में एक घुसखोर महिला दारोगा निगरानी विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गई। दारोगा को विजिलेंस की टीम ने घूस लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसआई को उनके किराये के मकान से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि दस हजार घूस लेते उन्हें गिरफ्तार किया। मामला हाजीपुर औद्योगिक थाना इलाके की है। आरोपी दारोगा पूनम कुमारी हाजीपुर नगर थाने में तैनात हैं।

निगरानी की टीम गिरफ्तार महिला दारोगा से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। वह हाजीपुर नगर थाने में तैनात हैं और हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया थाना इलाके के चाणक्य कॉलोनी में किराय के मकान में रहती थी। निगरानी टीम ने उन्हें प्राइवेट आवास से गिरफ्तार किया। पूनम कुमारी पर पहले भी रिश्वतखोरी का आरोप लगा था। उनका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसके बाद तत्कालीन एसपी रविरंजन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। तब वे वैशाली के महनार थाने में तैनात थीं।

इस कार्रवाई के संबंध में बताया जाता है कि महिला दारोगा पूनम कुमारी एक केस के मामले में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इस मामले में निगरानी विभाग से शिकायत की थी। जांच के लिए टीम का गठन किया गया और आरोप सत्य पाए जाने पर गुरुवार को विशेष निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को उनके आवास से दबोच लिया। बताया गया है कि कार्रवाई के वक्त वह खाना बना रही थीं। उसी समय विशेष निगरानी टीम ने ट्रैप कर लिया।

इधर महिला दारोगा ने खुद को निर्दोष बताया। पकड़े जाने के बाद वह बार बार निगरानी टीम से कह रही थी कि मैंने कुछ नहीं किया है। हालांकि वह विजिलेंस टीम को सहयोग करने की भी बात कर रही थी। लेकिन निगरानी टीम ने उनकी एक नहीं सुनी और गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि पूनम कुमारी पटना ले जाया गया है। विभाग आगे की कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

11 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

17 घंटे ago