Bihar

पहले कार पर फेंकी ईंटे फिर मुखिया को गोलियों से भून डाला, बिहार में बड़ी वारदात

बिहार के सीतामढ़ी में भयावह घटना देखने को मिल रही है। दरअसल यहां एक मुखिया की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने मुखिया पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें मुखिया को 5 गोली लगी है। बता दें कि यह घटना रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के पास घटित हुई है।

मुखिया अपने परिवार के साथ अपने क्रेटा कार से सीतामढ़ स्थिति अपने आवास पर आ रहे थे। इसी दौरान बाईक पर सवार अपराधियों ने मुखिया का पीछा किया और फिर ईंट फेंककर मुखिया की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। फिर मौका देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक मुखिया का नाम मधुरेंद्र कुमार उर्फ मु्न्ना मिश्रा है, जो सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के कचोर पंचायत के मुखिया हैं। मुन्ना मिश्रा की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी

बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान सदरन डीएसपी रामकृष्ण भी घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी ने इस दौरान बताया कि प्रथम दृश्यता पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्ट ऑफ ऑक्युरेंस पर गई है।

बता दें कि मुन्ना मिश्रा पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। मुन्ना मिश्रा के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पूरे गांव और पंचायत में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि पुलिस की इस मामले में कहना है कि आगे की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि इससे पहले बिहार के भोजपुर में भी हत्या की घटना देखने को मिली थी। यहां एक 24 साल के लड़के की हत्या कर दी गई थी। लड़के की हत्या उस वक्त की गई, जब वह अपने बुलेट पर सवार होकर अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। बता दें कि घटना शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर बस स्टैंड की बताई जा रही है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago