Bihar

‘मुझे मेंटल टॉर्चर किया जा रहा..’ फिर से धमकी मिलने पर बोले पप्पू यादव- ‘मेरे नाम की सुपारी..’

बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार पप्पू यादव के निजी सचिव मोहम्मद सदीक आलम को दिल्ली में व्हाट्सएप मैसेज कर धमकी दी गयी है. इस बाबत पप्पू यादव के निजी सचिव मोहम्मद सादिक आलम ने दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवायी है. जिसमें उन्होंने कहा कि 7 तारीख की रात 2:25 और सुबह 9:49 बजे उन्हें धमकी का मैसेज आया था.

पप्पू यादव को फिर मिली धमकी:

लॉरेंस बिश्नोई के द्वारा पप्पू यादव को पिछले दिनों मिली धमकी के बाद मामला सुर्खियों में आया था. इसके बाद पूर्णिया पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. कुछ दिन मामला शांत होने के बाद एक बार फिर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. इस बार सांसद पप्पू यादव के निजी संसदीय सचिव मोहम्मद सदीक आलम को दिल्ली में व्हाट्सएप मैसेज कर धमकी दिया गया है.

पूर्णिया सांसद का गंभीर आरोप:

पप्पू यादव ने आगे कहा कि डीजीपी, आईजी, एसपी से लेकर गृह मंत्री तक इसकी सूचना दी. आखिर वैसे लोगों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है.धमकी देने वाला व्यक्ति साफ तौर पर बताता है कि उसके ऊपर किसका हाथ है. कौन है जो इन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके पीछे राजनीति है या सिस्टम इसका खुलासा होना चाहिए.

‘मलेशिया और से मिली धमकी’:

वहीं एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाबत पूछे जाने पर पप्पू यादव ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं, जो बार-बार धमकी दे रहे हैं. मलेशिया से मयंक सिंह फिर अमन साहू गिरोह समेत कई लोगों ने धमकी दिया है. साथ ही उन्होंने नेपाल के नंबर से भी धमकी मिलने की बात कही है. पप्पू यादव ने कहा कि वह सच के साथ हमेशा रहे हैं और हमेशा रहेंगे. किसी की धमकी देने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. गलत में वह भगवान से भी नहीं डरते. अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा करती है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago