Bihar

बिहार: हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद एक आंख गायब, डॉक्टरों ने जो जवाब दिया उसे सुनकर भड़क गए परिजन

बिहार के पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक मरीज की मौत के बाद उसकी आंख गायब हो गई है। इस घटना के सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया है और अस्पताल प्रशासन पर मरीज की आंख गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

मामला बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले 24 साल के युवक फंटूश कुमार के शव का है। फंटूश कुमार को 14 नवंबर को अपराधियों द्वारा गोली लगने के बाद पटना के एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। 15 नवंबर की रात 8 बजे के करीब फंटूश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद से उसकी एक आंख गायब है। जब अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया थआ तो उसकी दोनों आंखें थीं।

बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र में 14 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे हुराड़ी गांव निवासी फंटूश कुमार को गोली मारी गई थी। इस मामले में फंटूश कुमार की पत्नी निरमा कुमारी के बयान पर मदन प्रसाद, सदन कुमार, अवधेश प्रसाद और मिलन कुमार के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई थी। परिजन घायल फंटूश को लेकर हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। फिर फंटूश को पटना के एनएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, 14 नवंबर को ही सुबह करीब 9 बजे उन्होंने एनएमसीएच में फंटूश को भर्ती कराया। इसके बाद उसका ऑपरेशन हुआ। डॉक्टर ने बताया कि हालात सुधर रही है। लेकिन 15 नवंबर की रात फंटूश की मौत की पुष्टि कर दी गई।

मरीज की मौत के बाद परिजन उसे देखने जब अस्पताल में पहुंचे तो उनकी रूह कांप उठी। क्योंकि जिस फंटूश को पेट में गोली लगने के कारण एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था, उसकी एक आंख ही गायब थी। मृतक के भतीजे राहुल कुमार ने बताया कि फंटूश की बाईं आंख निकाल ली गई। मृतक के शरीर को अब तक पोस्टमार्टम के लिए भी नहीं भेजा गया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर इस मामले को रफा-दफा करने में लगे हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

पटना सिटी सहायक अधीक्षक अतुलेश झा ने बताया कि 14 नवंबर को फंटूश कुमार को गोली मारी गई थी। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था। 15 नवंबर की रात 8 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। परिजनों से जानकारी मिली है कि फंटूश की बाईं आंख गायब है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इस मामले में परिजनों का बयान लिया जा रहा है।

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक ने क्या कहा?

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक विनोद सिंह ने बताया है कि एक युवक फंटूश कुमार को गोली लगी थी, जिसका इलाज चल रहा था। 15 नवंबर की रात 8 बजे के करीब मौत हुई है। पूरी प्रक्रिया पोस्टमार्टम के लिए की जा रही थी। लेकिन अभी तक युवक की डेडबॉडी अस्पताल में ही है। फंटूश कुमार की बाईं आंख गायब होने की सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से एक टीम का गठन किया गया है। अस्पताल में सीसीटीवी फुटेज लगे हुए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा चूहे द्वारा आंख कुतरने का मामला भी बताया गया है। सभी रहस्यों का खुलासा हो जाएगा। मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया गया है। पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही द्वारा फंटूश कुमार की एक आंख को निकाल लिया गया है और अस्पताल के डॉक्टर गुमराह कर रहे हैं कि आंख को चूहे ने कुतर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

10 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

11 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

17 घंटे ago