Bihar

महिला सिपाही के कपड़े फाड़े, हाथ पर दांत से काटा; बिहार में पुलिस पर हमला

बिहार की राजधानी पटना से पटना पुनपुन में पुलिसवालों पर हमला किया गया हैै। दरअसल पुनपुन बाजार स्थित एक घर में दो महिलाओं में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ही दोनों उलझ गई। एक महिला ने महिला सिपाही के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। बाद में 112 पुलिस टीम पहुंची लेकिन महिला फरार हो गई थी।

पुनपुन थाने में पदस्थापित सिपाही नेहा कुमारी ने केलाबगान निवासी राहुल कुमार की पत्नी डिंपल कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिपाही नेहा का कहना था कि मारपीट की सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंची। जहां डिम्पल एक पुरुष के साथ मारपीट कर रही थी। पुलिस पदाधिकारी के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी।

महिला सिपाही ने बताया कि उसे हटाने की पहल की। इस पर वह मुझसे उलझ गई व मारपीट करने लगी। मेरे कपड़े फाड़ दिए। वहीं, महिला ने हाथ में दांत काटकर जख्मी कर दिया। बाद में 112 पुलिस की टीम आने पर आरोपित महिला फरार हो गई।

एसएचओ बेबी कुमारी ने बताया कि आरोपित महिला का अमर सिंह की पत्नी व परिजनों से विवाद था। मारपीट के दौरान पुलिस पहुंची। जहां आरोपित पुलिस से उलझ गई। एक महिला सिपाही जख्मी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

10 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

11 घंटे ago