Bihar

लैंड सर्वे में 13 प्रकार की छूट, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलान, कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा है कि बिहार में भूमि सर्वे को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। सर्वे में जनता को होने वाली सभी परेशानियों को दूर किया जाएगा। सरकार जल्द ही एक मसौदा लाने जा रही है जिसमें सर्वे कार्य में 13 प्रकार की छूट का प्रावधान किया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिल जाने के बाद उन्हें सार्वजनिक कर पूरी जनकारी दी जाएगी। सर्वे को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना पर भी नीतीश सरकार के मंत्री ने हमला किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की हवाल निकल गई है। उनका टायर पंक्चर है।

दिलीप जायसवाल बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने आए थे। विधानमंडल परिसर में उन्हें सर्वे और इस काम में आ रही कठिनाईओं के सवाल पर मीडिया से बात की। प्रेस को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार की एक भी जनता को सर्वे के काम में कोई परेशानी नहीं होगी। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। एक एक आदमी के हाथ में उनकी जमीनों के सर्वे का कागज थमा दिया जाएगा। जबतक सभी लोगों को उनके कागजात उपलब्ध नहीं हो जाते तबतक अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर रहेंगे। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भूधारी को कोई परेशानी नहीं हो, इसका अनुपालन करें।

सर्वे के लिए खतियान की जरूरत है या नहीं, इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह में एक नया मसौदा लाया जाएगा जिसमें जनता हित में सर्वे कार्य को आसान बनाने का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि सर्वे में 13 प्रकार की छूट दी जाएगी। आने वाले कैबिनेट में मंजूरी के लिए इस पर प्रस्ताव रखा जाएगा। सर्वे का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर भी मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की हवा निकल चुकी है। उनका टायर पंक्चर हो गया है। किसी तरह खींच खींच कर हल्ला कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर और जमीन सर्वे पर उनके विरोध की जनता ध्यान नहीं दे रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

2 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

8 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

21 घंटे ago