समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

क्या है बिहार में टीचर्स ट्रांसफर की नई गाइडलाइन? जानें किस आधार पर कर सकेंगे अप्लाई

अगर आप भी बिहार में सरकारी टीचर हैं, तो यह खास खबर आपके लिए है। अगर आप भी अपना ट्रांसफर चाहते हैं, तो बिहार सरकार की ओर से कुछ गाइडलाइन बनाई गई है। इसके साथ ही बिहार के टीचर कब से इसके लिए अप्लाई कर पाएंगे, इसकी डेट का भी ऐलान कर दिया है।

बिहार में सरकारी टीचरों के ट्रांसफर को लेकर जो नई गाइडलाइन जारी की गई है। उसके मुताबिक, इसके लिए वो ही टीचर योग्‍य माने जाएंगे, जिन्‍होंने बीपीएससी और कॉम्पिटेंसी टेस्ट पास की है। इन परीक्षाओं को पास करने वाले टीचर ही ट्रांसफर के लिए अप्लाई कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव एस सिद्धार्थ की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, अब बिहार में 1 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक ट्रांसफर के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

IMG 20231027 WA0021

कौन कर पाएंगे अप्लाई

बिहार में टीचरों के ट्रांसफर लिए जो नया आदेश आया है, उसमें कहा गया है कि ट्रांसफर के लिए वे ही शिक्षक आवेदन कर सकेंगे, जो सिर्फ खास समस्‍या से पीड़ित हों, यानी मतलब साफ है कि अगर कोई बिना विशेष समस्‍या के अपना ट्रांसफर चाहे तो वह मुश्‍किल होगा।

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

गाइडलाइन में रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर ऑन स्पेशल ग्राउंड में ऐच्छिक स्थान से वर्तमान स्थान की दूरी, महिला शिक्षकों के लिए पति की पोस्टिंग, असाध्य और गंभीर बीमारी जैसे किडनी, हृदय और लीवर से ग्रसित होना आधार है। दिव्यांग आधार के साथ ऑटिज्म और मानसिक बीमारी, विधवा और परित्यक्ता के आधार पर भी पोस्टिंग और ट्रांसफर की जाएगी।

IMG 20240904 WA0139

BPSC, सक्षमता पास शिक्षक भी कर सकेंगे अप्लाई

BPSC, सक्षमता पास शिक्षक ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए अप्लाई कर सकेंगे. इसके लिए शिक्षकों को 3 विकल्प देना होगा. नई गाइडलाइन में अब 10 अनुमंडल के विकल्प को खत्म कर दिया गया है. यह प्रक्रिया 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी. आवेदन ऑनलाइन मोड में लिया जाएगा.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

जिन शिक्षकों ने अपना आवेदन पहले कर दिया है. उनका आवेदन रद्द माना जाएगा. 1 लाख 20 हजार से अधिक शिक्षक आवेदन कर चुके थे. अब नए प्रावधान के तहत आवेदन लिया जाएगा.

Samastipur Town Adv

कैसे करें अप्‍लाई और कैसे चुनें ऑप्शन

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए शिक्षकों को अपनी टीचर आईडी से ई शिक्षा कोष पर अप्लाई करना होगा। यहां पर उन्‍हें दिए गए 10 ऑप्शनों में से किसी एक का चुनाव करना होगा। ट्रांसफर के लिए शिक्षकों को कुल 10 ऑप्शन दिए जाएंगे, जिसमें से उन्‍हें 3 का चुनाव करना कंपलसरी होगा। ऑप्शन चुनते समय डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक का चुनाव करते हुए ब्लॉक और बॉडीज का चुनाव करना होगा। प्राइमरी से लेकर प्लस 2 तक के टीचर्स इसके लिए अप्‍लाई कर सकेंगे।

IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02