Bihar

‘किसी का भी पैर छू लेना पुरानी आदत है’: नीतीश कुमार के आरके सिन्हा के पैर छूने पर बोले लालू

बिहार में इन पूजा को लेकर धूम मची हुई है । आज नहाए खाए के साथ लोकआस्था के महापर्व छठ की शुरूआत हो गई है। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज उलार सूर्य मंदिर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए अपने आवास से निकले । उलार निकलने से पहले राजद सुप्रमो ने पिछले दिनो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के पाांव छुने पर कहा कि यह उनकी आदत है।

दरअसल मंगलवार की सुबह लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी मीसा भारती के साथ पटना के दुल्हिन बाजार स्थित उलार सूर्य मंदिर का दर्शन करने जा रहे थे।लालू प्रसाद यादव से पत्रकारों ने सवाल किया कि नीतीश कुमार हर जगह जाकर पैर छू ले रहे हैं। क्या कहिएगा? इस पर आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि नीतीश कुमार को आदत है।

बता दें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना सिटी स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर नोजर घाट पर कार्यक्रम में पहुंचे. इस पूजन कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की ओर से किया गया था. इसी दौरान मुख्यमंत्री ने बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पैर छूकर सबका ध्यान आकर्षित कर लिया.

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार के विशेष निर्देश पर मंदिर की व्यवस्था और मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य किया गया, जिसके लिए आरके सिन्हा ने उनका धन्यवाद किया. इसी दौरान मुख्यमंत्री ने धन्यवाद का जवाब देते हुए आरके सिन्हा के पैर छूकर उनका अभिनंदन किया.

Avinash Roy

Recent Posts

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

17 मिनट ago

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

9 घंटे ago

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

11 घंटे ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

14 घंटे ago