Bihar

बिहार के इस जिले में बारात के दौरान खेसारी लाल का गाना नहीं बजा, तो जमकर हुई मा’रपीट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का क्रेज कुछ ऐसा है कि बच्चे से लेकर बुढ़े तक उनके फैन हैं. एक्टर के फैंस का ये क्रेज कभी-कभी पागलपन की हद तक पहुंच जाता है. ऐसा ही एक मामला बिहार के छपरा में देखने को मिला है. जहां बारात में खेसारी लाल यादव का गाना नहीं बजाने पर बारातियों की जमकर पिटाई कर दी गई.

भीड़ ने तोड़ा दूल्हे की गाड़ी का कांच:

लोगों ने बताया कि आरा से आए बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और दूल्हे की गाड़ी कांच भी फोड़ दिया गया. छपरा में एक शादी समारोह के दौरान खेसारी लाल यादव का गाना नहीं बजाने पर ये बवाल हुआ है. इस घटना में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बाराती जख्मी हो गए. उनका छपरा सदर अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया. यह घटना शुक्रवार को भगवान बाजार थाना इलाके के अजायबगंज मोहल्ले की है.

कैसे शुरू हुआ विवाद:

यह बारात आरा से छपरा के अजायबगंज मोहल्ले में शंकर दयाल चौधरी के घर आई थी. रात में करीब 11 बजे खेसारी लाल यादव का गाना नहीं बजाने पर मोहल्ले वालों की बारातियों से कहासुनी हो गई. इसके बाद अजायबगंज मोहल्ले के रहने वाले करीब 50 से अधिक लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया.

क्या कहती है पुलिस?

इस घटना में गंभीर रूप से तीन लोग जख्मी हो गए, जबकि कुछ अन्य को हल्की चोटें आई है. घटना को लेकर दूल्हे के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इनमें कुछ को नामजद भी किया गया है. इस घटना की पुष्टि भगवान बाजार थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह ने की है. उन्होंने बताया की आरा से आई बारात के साथ मारपीट की घटना हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

9 घंटे ago