Bihar

दरभंगा एम्स का शिलान्यास ही नहीं समस्तीपुर मंडल में नई रेल लाइन का भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, तैयारियां पूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 13 नवंबर को बिहार के दरभंगा में एम्स अस्पताल का उद्घाटन करने वाले हैं। इस दौरान वे समस्तीपुर मंडल के दरभंगा में एक नई रेल लाइन का भी लोकार्पण करेंगे। 389 करोड़ रुपये की लागत से बनी दरभंगा बायपास रेल लाइन के शुरू होने से सीतामढ़ी, रक्सौल से जयनगर और सहरसा की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी। दरभंगा एम्स शिलान्यास कार्यक्रम स्थल से ही पीएम मोदी नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। काकरघाटी स्टेशन पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

सांसद गोपालजी ठाकुर ने सोमवार को काकरघाटी स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह बायपास रेल लाइन 10 किलोमीटर की है। इसके चालू हो जाने से जयनगर, निर्मली, सरायगढ़ से दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वालीं ट्रेनों के समय में चार से पांच घंटे की बचत होगी।

बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को दरभंगा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दरभंगा में बिहार के दूसरे एम्स अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। केंद्र सरकार ने 36 महीने के भीतर इसके निर्माण का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतनराम मांझी समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे।

बिहार सरकार की ओर से पूर्व में कहा गया कि दरभंगा में एम्स परियोजना की लागत लगभग 1700 करोड़ रुपये है। इसके बन जाने से उत्तर बिहार के साथ ही नेपाल के लोगों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। दरभंगा के शोभन में एम्स अस्पताल बनाया जाना प्रस्तावित है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago