Bihar

जारी हुआ बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, यह रहा Direct Link

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 21,391 सिपाहियों की भर्ती को लेकर हुई लिखित परीक्षा का परिणाम csbc.bihar.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इनके शारीरिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। मालूम हो कि सिपाही भर्ती के लिए छह चरणों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 1195101 अभ्यर्थी बैठे थे जिसमें से 106955 को सफल घोषित किया गया है।

भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को आयोजित हुई थी। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए 1787520 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) ने लिखित परीक्षा के लिए 1787720 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए थे।

गृह रक्षक में 53455 ( 33710 पुरुष और 19745 महिला) और गैर गृहरक्षक में 53500 ( 33730 पुरुष और 19770 महिला) का चयन किया गया है।

– लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों में से 511 अभ्यर्थी विभिन्न कारणों से अयोग्य घोषित किए गए हैं।

– लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल माने गए हैं।

– विज्ञापित रिक्तियों के आरक्षण कोटिवार 5 गुणा प्रत्येक कोटि के अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया गया है।

Result Direct Link

किस वर्ग में कितने अभ्यर्थियों का चयन हुआ

गैर आरक्षित वर्ग – 42780

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 10700

16 फीट से 17 फीट तक – 09 अंक

17 फीट से ज्यादा एवं 18 फीट तक – 13 अंक

18 फीट से ज्यादा एवं 19 फीट तक – 17 अंक

19 फीट से ज्यादा एवं 20 फीट तक – 21 अंक

20 फीट से ज्यादा – 25 अंक

16 फीट से कम फेंकने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा।

सभी कोटि की की महिलाओं के लिए – 12 पौंड का गोला न्यूनतम 12 फीट फेंकना होगा ।

12 फीट से 13 फीट तक – 09 अंक

13 फीट से ज्यादा एवं 14 फीट तक – 13 अंक

14 फीट से ज्यादा एवं 15 फीट तक – 17 अंक

15 फीट से ज्यादा एवं 16 फीट तक – 21 अंक

16 फीट से ज्यादा – 25 अंक

12 फीट से कम फेंकने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

ऊॅंची कूद- अधिकतम 25 अंक ।

सभी कोटि के पुरुषों के लिए – न्यूनतम ऊॅंचाई 4 (चार) फीट

04 फीट – 13 अंक

04 फीट 4 ईन्च – 17 अंक

04 फीट 8 ईन्च – 21 अंक

05 फीट – 25 अंक

04 फीट से कम कूदने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा।

सभी कोटि की महिलाओं के लिए – – न्यूनतम ऊंचाई 3 (तीन) फीट

03 फीट – 13 अंक

03 फीट 4 ईन्च – 17 अंक

03 फीट 8 ईन्च – 21 अंक

04 फीट – 25 अंक

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

11 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

16 घंटे ago