Bihar

शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ का बड़ा एक्शन, मिड-डे मील को स्कूल मैनेजमेंट से कर दिया बाहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने मिड-डे मील को स्कूल मैनेजमेंट से बाहर कर दिया है। जिसके बाद अब स्कूल हेडमास्टर मिड डे मिल का मैनेजमैंट नहीं कर पाएंगे। अब स्कूलों में मिड-डे मील मैनेजमेंट बच्चों को खाना बनाने से पका-पकाया खाना खिलाने तक का काम करेगा। जबकि हेडमास्टर सिर्फ अनाज भंडारण के लिए स्कूल में जगह देंगे। वहीं रसोईया और सहायक रसोईया बच्चों को खाना खिलाने की भूमिका में रहेंगे।

फिलहाल, शिक्षा विभाग ने बिहार के कुछ जिलों के पंचायतों में पायलट प्रोजेक्ट के रुप मे इसे शुरू किया है। जिन जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। उनमें मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, भागलपुर, लखीसराय, गया और औरंगाबाद शामिल हैं। जहां दो-दो पंचायतों में यह प्रोजेक्ट शुरू होगा।

शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा गया है। जिसमें हेडमास्टरों से अधिकार छीनने की वजह भी बताई गई है। पत्र में कहा गया है कि मिड-डे मील योजना की वजह से स्कूल के हेडमास्टर, प्रभारी प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों के इंवॉल्व रहने से स्कूल का ज्यादातर समय बर्बाद होता है। ऐसे में शिक्षक पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें, इसके लिए उन्हें मिड डे मिल से अलग कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के माध्यम में डायरेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था एक महीने के लिए है। इस एक महीने की पूरी रिपोर्ट डीएम को देनी होगी। साथ ही नई व्यवस्था से अगर बच्चों के परिजन संतुष्ट होते हैं तो इसे बिहार के सभी स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

9 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

11 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

11 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

12 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

15 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

20 घंटे ago