Bihar

आदिवासियों के साथ ढोल पर थिरके मोदी, पीएम का जमुई में अनोखा स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरती ने बिहार के जमुई जिले में शुक्रवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। जमुई में उनका आदिवासी परंपरा के तहत अनोखा स्वागत किया। आदिवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों से पीएम की अगुवानी की। इस दौरान पीएम मोदी ने भी ढोल पर हाथ आजमाया और धुन पर थिरकते हुए नजर आए। जमुई में सभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जनजातीय गौरव दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी कलाकारों के साथ बातचीत की। उन्होंने आदिवासियों की पारंपरिक नृत्य कला की सराहना करते हुए उनके वाद्य यंत्रों पर हाथ भी आजमाया। इस अवसर पर पीएम को बिरसा मुंडा की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया।

जमुई के बल्लोपुर में आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण किया। इसके साथ ही जनजातीय समुदाय पर केंद्रित 6640 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी में आदिवासी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मगर अफसोस है कि पूर्व की सरकारों ने आदिवासियों के इतिहास को दबाने की कोशिश की। देश की आजादी में सिर्फ एक पार्टी (कांग्रेस) के योगदान का ही गुणगान किया गया। मगर बिरसा मुंडा के उलगुलान आंदोलन, संथाल क्रांति को भुला दिया गया। मानगढ़ में अंग्रेजों ने नरसंहार कर हजारों आदिवासियों को मौत के घाट उतार दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

9 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago