Bihar

बिहार: जेल में तैनात ऑपरेटर की सरेआम गोली मारकर ह’त्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने झंझारपुर जेल में तैनात ऑपरेटर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया है। सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। घटना झंझारपुर के आरएस थाना क्षेत्र में बेहट के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, झंझारपुर जेल में ऑपरेटर के पद पर तैनात अभिरंजन कुमार शुक्रवार को हर रोज की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से अपनी बाइक पर सवार होकर निकले थे। अभी वह शान्तिनाथ महादेव मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

अपराधियों के बीच घिरे अभिरंजन कुमार जान बचाकर वहां स्थित एक घर दुकान में भागे लेकिन बदमाशों ने उन्हें खदेड़कर गोलियों से भून डाला। ताबड़तोड़ फायरिंग में अभिरंजन को तीन गोलियां लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह-सुबह इस वारदात के इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। किस कारण से वारदात को अंजाम दिया गया फिलहाल इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

5 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

13 घंटे ago