बरौनी जंक्शन पर ट्रेन की बोगी और इंजन के बीच दबकर रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलसिंहसराय निवासी शंटिंग मैन अमर कुमार राउत (35) के रूप में की गई है।
बताया जा रहा कि 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई थी। ट्रेन को शंटिंग में ले जाने के लिए इंजन बदला जाना था। इंजन को बदलने के लिए शंटिंग मैन अमर कुमार राउत इंजन और बोगी के बीच पहुंचे। वे कपलिंग खोल रहे थे। इसके बाद शंटिंग इंजन लगाकर वॉशिंग पीट पर ले जाया जाता।
इंजन बैक करने के दौरान वह दब गए। मौके पर ही मौत हो गई। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने शोर किया तो ड्राइवर इंजन को आगे करने के बदले इंजन छोड़कर भाग गया। जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश है। फिलहाल शव को निकाल कर प्लेटफार्म पर रखा गया है।
2 घंटे तक लाश फंसी रही
मौके पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और बरौनी रेलवे कॉलोनी में रह रहे मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। करीब 2 घंटे के बाद शव को निकाला गया। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सोनपुर डीआरएम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…