Bihar

पहले नरेंद्र मोदी अब आर के सिन्हा, नीतीश कुमार ने फिर छुए बीजेपी नेता के पैर; वीडियो वायरल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो काफी चर्चा में है। वीडियो में नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के एक नेता का पैर छूते हुए दिख रहे हैं। ये नेता हैं पूर्व राज्यसभा सांसद राजकिशोर सिन्हा जो आरके सिन्हा के नाम से लोकप्रिय हैं। पटना में चित्रगुप्त पूजा के एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने आरके सिन्हा को पैर छू कर प्रणाम किया। इससे पहले मुख्यमंत्री संसद के सेंट्रल हॉल में पीएम नरेंद्र मोदी का पैर छूने को लेकर चर्चा में आए थे। पटना में एक उद्घाटन के दौरान उन्होंने एक इंजिनीयर का पैर छूने की कोशिश की थी।

दरअसल पटना में चित्रगुप्त पूजा के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी नेता आर के सिन्हा पहुंचे थे। पटना सिटी के नौजर घाट स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर के कार्यक्रम के मंच पर नीतीश कुमार मौजूद थे और आरके सिन्हा लोगों को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में आरके सिन्हा ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री काल में बिहार में हुए कामों की चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के प्रयास से मंदिर की हालत में काफी सुधार हुआ। इसके लिए सिन्हा ने नीतीश कुमार को धन्यवाद भी दिया। आरके सिन्हा अपनी बात कह रहे थे और मौजूद लोग उन्हें सुन रहे थे।

किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि नीतीश कुमार क्या करने वाले हैं। अपनी तारीफ से गदगद मुख्यमंत्री अचानक अपनी सीट से उठे और आरके सिन्हा की ओर बढ़ गए। उनके पास पहुंचते ही नीतीश कुमार नीचे की ओर झुके और उनका पैर छू लिया। सीएम की इस गतिविधि से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए तो वहां तैनात अधिकारी असहज हो गए। खुद आरके सिन्हा भी सहज नहीं रह पाए। उन्होंने भाषण छोड़कर नीतीश कुमार का हाथ थाम लिया और दोनों नेता गले लग गए।

देखें वीडियो:

इससे पहले नीतीश कुमार संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के पैर पर झुक गए। नरेंद्र मोदी ने समय रहते नीतीश कुमार का हाथ पकड़ लिया और दोनों नेता गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिले। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए दलों की बैठक आयोजित की गयी थी जिसमें नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी को जेडीयू का पूरा समर्थन है। ये 10 साल से पीएम हैं और जल्द से तीसरी बार प्रधानमंत्री बन जाएं तो अच्छा होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago