Bihar

बिहार में छठ पूजा के पहले दिन बड़ा हादसा, एक ही परिवार के छह लोग डूबे, तीन की मौत

आज से छठ का महापर्व शुरू हो गया है. बिहार सहित कई राज्यों में नहाय-खाय के साथ छठ का महापर्व शुरू हो गया है. इस बीच बिहार के अलग-अलग जिलों से हादसों की खबर ने त्योहार के रंग को फीका कर दिया है.

बिहार के भागलपुर में छठ पूजा के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया. जिले के पीरपैंती के मोहनपुर दियारा इलाके में छठ घाट की सफाई के दौरान 6 लोग गंगा में डूब गए. तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों के घर में घटना से कोहराम मचा हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

वहीं बिहार के वैशाली जिले के महनार में छठ घाट पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में बवाल शुरू हो गया. आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. महनार बाजार में पूरी तरह से यातायात ठप हो गया. लोगों ने आरोप लगाया कि घाट पर गोताखोर की तैनाती नहीं की गई थी.

वहीं बिहार के अरवल जिले में छठ पर्व में नहाने के दौरान तीन महिलाएं पुनपुन नदी में डूब गईं. ग्रामीणों के सहयोग से महिलाओं को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद तीनों महिलाओं को करपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना पुरवारी मठिया गांव के पास की है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago