Bihar

बिहार में छठ पूजा के पहले दिन बड़ा हादसा, एक ही परिवार के छह लोग डूबे, तीन की मौत

आज से छठ का महापर्व शुरू हो गया है. बिहार सहित कई राज्यों में नहाय-खाय के साथ छठ का महापर्व शुरू हो गया है. इस बीच बिहार के अलग-अलग जिलों से हादसों की खबर ने त्योहार के रंग को फीका कर दिया है.

बिहार के भागलपुर में छठ पूजा के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया. जिले के पीरपैंती के मोहनपुर दियारा इलाके में छठ घाट की सफाई के दौरान 6 लोग गंगा में डूब गए. तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों के घर में घटना से कोहराम मचा हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

वहीं बिहार के वैशाली जिले के महनार में छठ घाट पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में बवाल शुरू हो गया. आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. महनार बाजार में पूरी तरह से यातायात ठप हो गया. लोगों ने आरोप लगाया कि घाट पर गोताखोर की तैनाती नहीं की गई थी.

वहीं बिहार के अरवल जिले में छठ पर्व में नहाने के दौरान तीन महिलाएं पुनपुन नदी में डूब गईं. ग्रामीणों के सहयोग से महिलाओं को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद तीनों महिलाओं को करपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना पुरवारी मठिया गांव के पास की है.

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

14 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

23 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

1 दिन ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

1 दिन ago