Categories: BiharNEWS

हाइवे पर ब्लैक स्पॉट खत्म करने में बिहार सबसे पीछे, NHAI के सर्वे में हुए चौकानेवाले खुलासे

पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई बढ़ने के साथ ब्लैक स्पॉटों की संख्या में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. बिहार में भी ऐसे ब्लैक स्पॉटों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस कारण हाइवे पर होनेवाले हादसों और मौतों की संख्या भी उसी अनुपात में बढ़ी है. इसका खुलासा हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से जारी आंकड़ों से हुआ है.

ब्लैक स्पॉट हटाने में तीन राज्य फिसड्डी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इन आंकड़ों में सबसे चौंकानेवाली बात ब्लैक स्पॉट को लेकर की गई है. देश के अन्य राज्य अपने इलाके से होकर गुजरनेवाले एनएच पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने में देरी नहीं करते हैं, लेकिन बिहार, केरल और तमिलनाडु ब्लैक स्पॉट हटाने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं. बिहार की स्थिति सबसे खराब है. बिहार न केवल ब्लैक स्पॉट हटाने में सबसे पीछे हैं, बल्कि हाइवे पर ब्लैक स्पॉट के कारण होनेवाले हादसों में भी यूपी के बाद बिहार दूसरे नंबर पर है.

दिल्ली का आंकड़ा सबसे बेहतर

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार सबसे खराब हालत बिहार और केरल की है. वहीं, बेहतर करनेवालों में दिल्ली 93.55, मध्य प्रदेश 92.81 और तेलंगाना 91.74 प्रतिशत के साथ क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 270 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे, इनमें से केवल 10 को ही सुधारा जा सका. वहीं, झारखंड में 33 में से 25, यूपी में 327 में से 277, उत्तराखंड के 37 में से 31 और दिल्ली के 31 में से 29 ब्लैक स्पॉट को खत्म किया गया.

बिहार में सड़क हादसे में मौतें भी बढ़ी

एनएचएआई की ओर से जारी आकड़ों के अनुसार बिहार में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होनेवाली मौतें भी वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में 8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जबकि झारखंड में यह 2.7, उत्तराखंड और दिल्ली दोनों में 1.5 प्रतिशत रही. इस तरह देखा जाए तो इन पांच राज्यों में से यूपी में मौतें की दर सर्वाधिक रही. बिहार दूसरे और झारखंड तीसरे स्थान पर हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago