Bihar

बिहार पुलिस करेगी हथियार के साथ ‘मिर्च’ का भी इस्तेमाल, जानिए इसके पीछे की क्या है वजह

बिहार में पुलिस टीम पर हो रहे हमले से बचाव के लिए पुलिस अब नया रास्ता अख्तियार कर रही है। पुलिस अब सुरक्षा को लेकर पिस्तौल या अन्य हथियार ही नहीं रखेगी, बल्कि मिर्ची पाउडर से भी लैस होगी। दरअसल, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) पुलिस भीड़ द्वारा लगातार हो रहे हमले के बाद मिर्ची पाउडर को हथियार बना रही है। पुलिस का मानना है कि भीड़ द्वारा किसी भी परिस्थिति में पुलिस टीम पर हमले के बाद हथियार का प्रयोग करना उचित नहीं है, इस कारण मिर्च पाउडर और मिर्च से बने स्प्रे का इस्तेमाल कर रही है।

‘आंख में मिर्च झोंको प्लान’

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात कहते हैं कि आम तौर पर असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर हमले की घटनाएं होती रही है। इसे रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस ऐसी घटनाओं के बाद तत्काल हथियार का इस्तेमाल करने से बचती है जिसका असामाजिक तत्वों द्वारा नाजायज लाभ उठाया जाता है। ऐसे में पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ मिर्च पाउडर या मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे असामाजिक तत्वों की तत्काल पहचान भी हो सकेगी और उनमें डर भी व्याप्त होगा।

मॉब कंट्रोल के लिए ‘मिर्च’ का होगा इस्तेमाल

वैसे, पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर पुलिस अब कार्रवाई भी कर रही है। पिछले दिनों पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा पुलिस टीम पर हो रहे हमले की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के बाद जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल निरीक्षकों और थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर हमलावरों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।

मोतिहारी पुलिस का स्पेशल आइडिया

इस निर्देश के बाद विशेष अभियान चलाकर 42 से अधिक लोगों को पुलिस टीम पर हमला किये जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, ढाका अनुमंडल में जहां पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं अरेराज अनुमंडल में छह, चकिया में 13, सदर -2 में आठ , पकड़ीदयाल अनुमंडल में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा रक्सौल अनुमंडल में दो तथा सदर-1 में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

4 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

4 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

10 घंटे ago