बिहार में ठंड का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों में ठंड और बढ़ेगी और दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। उत्तर बिहार में तो घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम में यह बदलाव पूर्वा हवा चलने की वजह से आया है। इस हवा की वजह से राज्य के तापमान में काफी गिरावट आई है। हालांकि पटना जैसे कुछ जिलों में अभी बहुत ज्यादा ठंड नहीं है, लेकिन उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
15 जिलों में कोहरे का अलर्ट
ठंड का असर उत्तर और दक्षिण बिहार दोनों जगह देखने को मिल रहा है लेकिन घना कोहरा अधिकतर उत्तर बिहार में ही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर बिहार के 15 जिलों में मध्यम स्तर के कोहरे की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सिवान, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज, सुपौल, अररिया और कटिहार शामिल हैं। इसके अलावा, राज्य के बाकी जिलों में भी हल्का कोहरा और सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है।
तापमान में काफी गिरावट
पिछले एक सप्ताह में राज्य के तापमान में काफी गिरावट आई है। बुधवार को सबसे कम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में दर्ज किया गया। उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। हालांकि, पटना में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी, पटना में रात के समय भी बहुत ज़्यादा ठंड नहीं पड़ी। राज्य में सबसे अधिक तापमान खगड़िया में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
25 नवंबर के बाद गिरेगा बिहार का तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर दक्षिण बांग्लादेश के पास बना है एवं उत्तर पश्चिम भारत में समुद्र तल से औसत 12.6 किलोमीटर ऊपर 95 नॉट की गति से हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से अगले तीन दिनों तक बिहार के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन उसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…