Bihar

अब बिहार में भी AQI पर ऐक्शन, चीफ सेक्रेटरी ने सभी जिलों के डीएम को दे दिया टास्क

बिहार में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कंट्रोल करने का टास्क अब सभी जिलों के डीएम को सौंपा गया है। मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने इस संबंध में उन्हें वायु प्रदूषण के निवारण एवं नियंत्रण के लिए गंभीरता से पहले करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक्शन प्लान बनाएंगे। उन्होंने सभी जिलों को क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना बनाने का दायित्व भी सौंपा।

मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने मंगलवार को सूबे में बढ़ते वायु प्रदूषण, उसकी मौजूदा स्थिति और उसके निवारण के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के सचिव, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव और सभी जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। आपको बता दें दिवाली के बाद से बिहार के कई शहरों की हवा जहरीली हो गई है। राजधानी पटना, बक्सर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत कई जिलों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार है।

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण विभाग के मुताबि वातावरण में बढ़ रही ठंड और धूलकण के मिश्रण से वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो रही है। पर्षद और नगर निगम प्रदूषण कम करने के लिए ठोस उपाय कर रहे हैं। कई स्थानों पर जांच टीम भी भेजी गई है, जहां से प्रदूषण अधिक होने की शिकायत मिल रही है। हाल ही में दो निर्माण एजेंसियों पर 10 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। इधर वायु प्रदूषण अधिक होने के कारण बच्चों के सेहत पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

5 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

6 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

9 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

13 घंटे ago