Bihar

बिहार के हर जिले में बनेगा हेलीपोर्ट, हेलीकॉप्टर कर सकेंगे लैंडिंग-टेकऑफ, जानिए पूरा प्लान…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के सभी जिलों में राज्य सरकार हेलीपोर्ट का निर्माण कराएगी। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अधीन कार्यरत वायुयान संगठन निदेशालय ने तैयारी शुरू की है। निदेशालय ने सूबे के सभी डीएम से जमीन मांगी है, ताकि वहां दो हेलिकॉप्टरों की लैंडिंग और टेकऑफ होने की पर्याप्त जगह मिल सके। हेलीपोर्ट का निर्माण घनी आबादी से दूर होगा। जहां हेलीपोर्ट बनाया जाएगा वहां संपर्क पथ, सेफ हाउस और वेटिंग लाउंज भी बनाया जाएगा।

निदेशालय ने हेलीपोर्ट के लिए भूमि का चयन गूगल मैप और ड्रोन की मदद से करने को कहा है, ताकि स्थल का नक्शा स्पष्ट दिख सके। हेलीपोर्ट निजी जमीन पर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए प्राधिकरण को 15 साल के लिए जमीन का पट्टा लेना होता है। नागरिक उड्डयन विभाग के मुताबिक हेलीपोर्ट बनाने में करीब 2 से 3 करोड़ का व्यय होता है। आपदा के समय यह हेलीपोर्ट काफी महत्वपूर्ण साबित होता है। हेलीपोर्ट का आकार कम से कम 40 गुना 40 फीट यानी 1600 वर्गफीट होना चाहिए।

इसके अलावा, हेलीपोर्ट के आसपास कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। जिस जगह का चयन होगा। वह क्षेत्र हेलीपोर्ट से कम से कम दोगुना बड़ा होना चाहिए। भागलपुर के एडीएम महेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि शहर में हवाई अड्डा मैदान में हेलीकॉप्टर उतरता आया है। निदेशालय से हेलीपोर्ट को लेकर एक पत्र आया है। इसपर मंथन हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

7 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

8 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

17 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

18 घंटे ago