Bihar

बिहार के एक और BPSC शिक्षक का श’व फं’दे से लटका मिला, सु’साइ’ड नोट बरामद

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक संजीव कुमार वर्मा (46) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है। घटना सरैया थाना क्षेत्र के दातापुर पंचभिड़वा पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरीगांवा की है। संजीव कुमार वर्मा इसी स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक थे और उन्हें बीपीएससी से नियुक्त किया गया था। वे पटना जिले के कच्ची तालाब के रहने वाले थे।

किराए के मकान में रहते थे शिक्षक संजीव वर्मा

बीपीएससी शिक्षक संजीव वर्मा ने एक साल पहले ही इस स्कूल में नौकरी जॉइन की थी। स्कूल जॉइन करने के बाद से वे बनौली नया टोला में कृष्णा सिंह के मकान में किराये पर रह रहे थे। मकान मालिक कृष्णा सिंह अपने परिवार के साथ कहीं बाहर रहते हैं। शनिवार से ही संजीव अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो लोगों को शक हुआ। रविवार देर रात स्थानीय लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उनका शव पंखे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही सरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।

संजीव वर्मा के सुसाइड नोट में क्या?

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा था, ‘मैं अपने परिवार, भाई एवं कार्यरत सभी शिक्षकों से खुश रहा हूं। अपने भाईजी से सदैव खुश रहा हूं, वे सारी आवश्यकताएं पूरी करते आए हैं।’

मां के निधन के बाद तनाव में रहते थे संजीव वर्मा

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल के कुछ शिक्षकों ने बताया कि संजीव अविवाहित थे और कुछ महीने पहले ही उनकी मां का देहांत हो गया था, जिसके बाद से वे थोड़े तनाव में रहते थे।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सरैया थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। FSL टीम कमरे की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

7 मिनट ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

2 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

5 घंटे ago