Bihar

बिहार पुलिस के ASI खुद के सिर में मार ली गो’ली, ट्रैफिक कंट्रोल ऑफिस के बैरक में मिली ला’श

पटना में बिहार पुलिस के एक सहायक दारोगा ने आत्महत्या कर ली है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में शनिवार की सुबह एएसआई ने पिस्टल से सिर में गोली मार ली। मृत एएसआई की पहचान अजीत सिंह के रूप में की गई है। मृतक पुलिस लाइन में तैनात था और एकता भवन में उसकी लाश मिली है। इस घटना से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलने पर गांधी मैदान थाना पुलिस आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंची। पटना की सेंट्रल एसपी स्वीटी सेहरावत भी मौके पर पहुंच गई और उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम कांड की जांच कर रही है। पटना पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने क्यों आत्महत्या की। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक एएसआई अजीत पुलिस लाइन में तैनात थे। अजीत सिंह भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी के बाद गांधी मैदान पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी। आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस बैरक में जहां एएसआई की लाश मिली वहां कई बेड लगे हैं। बैरक में एक साथ बहुत सारे पुलिस कर्मी रहते हैं। उन सबों से पूछताछ कर मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। एफएसएल की टीम घटना स्थल की जांच कर रही है ताकि कारगर साक्ष्य जुटाए जा सकें। इससे पहले सीतामढ़ी में भी एक थानाध्यक्ष ने खुदकुशी कर ली थी। इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगा लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago