Bihar

दलसिंहसराय के ‘अमर’ की 11 दिसंबर को होने वाली थी शादी, लाश पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, इंजन में दबकर हुई थी मौत

बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन पर शंटिंग ऑपरेशन के दौरान ट्रेन के इंजन और एक डिब्बे के बीच फंसने से 30 वर्षीय एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना शनिवार (9 नवंबर) को हुई जब अमर कुमार राउत बरौनी जंक्शन पर ट्रेन समाप्त होने के बाद लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर: 15204) के इंजन को अलग कर रहे थे। इस दौरान एलडब्ल्यूएलआरएम के बीच दबकर अमर की मौत हो गई। वहीं अमर की लाश जब घर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

11 दिसंबर को होनी थी शादी

दरअसल, मृतक रेल कर्मचारी अमर की शादी 11 दिसंबर को शादी होनी थी। अमर ड्यूटी पर थे लेकिन उनके घर वाले उनकी शादी की तैयारियों में लगे थे। शादी की लगभग तैयारियां हो चुकी थी। गाड़ियों की बुकिंग भी हो गई थी लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। शादी की सारी तैयारियां तब अधूरी रह गई जब होने वाले दूल्हे का शव घर पहुंचा। अमर की लाश देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके के लोगों की आंखे नम हो गई।

लाश पहुंचते ही मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि अमर की शादी का कार्ड 15 नवंबर तक छप के आने थे जिसके बाद परिजन उसे अपने रिश्तेदारों में बांटने में जुटने वाले थे। अमर ने अपनी मौत से एक दिन पहले ही छुट्टी का अप्लाई भी किया था अधिकारियों ने उसकी छुट्टी को स्वीकृत कर दिया था। वहीं दूसरे दिन ही अमर दुनिया से बिदा हो गया। अमर की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की भी आशंका जताई है। परिजनों ने इस मामले में उच्चस्तरी जांच की मांग की है।

कर्मचारी यूनियन ने की 1 करोड़ की मांग

बता दें कि, मृतक अमर समस्तीपुर के दलसिंहसराय के सरदारपुर का रहने वाला था। अमर के पिता राजकुमार राम बरौनी में रेलवे के सिंक लाइन में फिटर के पद पर कार्यरत थे और 2018 में एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। इसके बाद, अनुकंपा के आधार पर अमर को नौकरी मिली थी। वहीं 9 नवंबर को दुर्घटना में अमर की मौत हो गई। वहीं रेल हादसे में मृतक कर्मी को मिलने वाली ₹25 लाख की सहायता राशि की जगह कर्मचारी यूनियन ने ₹1 करोड़ की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago