Bihar

बिहार: फर्जी आधार और पैन कार्ड बना उठाते थे लाखों का लोन, फाइनेंस कंपनी को चूना लगाने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो लोन फर्जीवाड़ा कर निजी फाइनेंस कंपनी को अलग-अलग जिलों में चूना लगा रहा था। इस गिरोह के खिलाफ बजाज फाइनेंस कंपनी के मुजफ्फरपुर शाखा प्रबंधक राहुल रमन ने एक दिन पहले साइबर थाने में एफआईआर कराई थी।

साइबर थाने की पुलिस ने गिरोह के दो शातिर नगर थाने के योगियामठ मोहल्ले के आदित्य कुमार और कथैया के दिस्तौलिया निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। चार अन्य शातिर चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। इस गिरोह का नेटवर्क हरियाणा और यूपी तक फैला है।

साइबर डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि दोनों शातिरों के पास से फर्जी तरीके से बनाए गए कई आधार व पैन कार्ड जब्त किए गए है। इसका उपयोग कर 6.5 लाख रुपये का लोन लिया गया था। आदित्य ने तीन एसी, दो मोबाइल व अन्य सामान, जबकि प्रदीप ने दो एसी और दो मोबाइल लोन लिया था।

फाइनेंस कंपनी के स्थानीय मैनेजर राहुल रमन का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों जैसे आधार, पैन कार्ड का प्रयोग कर मुजफ्फरपुर और दरभंगा से लोन पर करीब 6,067,86 रुपये का सामान लिए गए। लोन के बाद ईएमआई की राशि भुगतान नहीं की जा रही थी। कंपनी ने जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर एफआईआर कराई। डीएसपी नगर-एक सह थानाध्यक्ष साइबर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर ठगी करने वाले प्रदीप कुमार और आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया।

दोनों से पूछताछ में पता चला कि निजी फाइनेंस कंपनी से इस तरह फर्जीवाड़ा कर लोन पर सामान लेकर बेचने वाला एक गिरोह है। साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो ने पूछताछ में अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर ईएमआई पर सामान लेने की बात स्वीकार की है। ये आधार और पैन कार्ड में पता बदलकर लोन लेते थे और लोन राशि न चुकाकर सामान बेच देते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

12 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago