Bihar

बिहार: एके 47 के साथ युवक की तस्वीर वायरल होने पर पुलिस ने पकड़ा, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि तुरंत छोड़ भी दिया

बिहार के सुपौल जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से हंगामा हो गया. एके 47 के साथ एक युवक का वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी की और पहले उक्त युवक को हिरासत में लिया और वायरल एके 47 और बंदूक को बरामद किया. बरामदगी के बाद जब पुलिस ने पड़ताल की तो बंदूक लकड़ी की और एके 47 प्लास्टिक का खिलौना निकला. हालांकि, सुपौल पुलिस ने बरामद कथित बंदूक और एके 47 खिलौने के साथ उक्त युवक को हिरासत में लेकर जदिया थाना लाया.

मामला जदिया थाना क्षेत्र के नाढी खूंट गांव का है. बताया जाता है कि उस गांव का 25 वर्षीय युवक उस दोनों खिलौनों के साथ फोटो शूट कर फेसबुक पर वायरल कर दिया था. युवक का सपना बिहार पुलिस में जाने का है, लेकिन वायरल होने के बाद जब मामला पुलिस की आंखों के सामने आया तो त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ विपीन कुमार ने इसके पड़ताल के लिए अलग-अलग थानों को निर्देश दिया. मामला जदिया थाना क्षेत्र के कोरिया पट्टी पश्चिम पंचायत के नाढी खुंट गांव का निकला.

नाटक मंचन के लिए आया था नकली एके 47

पुलिस ने जब बरामदगी के पड़ताल की तो नाटक मंचन के लिए दोनों खिलौने लाने की बात सामने आई. बताया जाता है कि अनंत चतुर्दशी को लेकर नाढी चौक पर अलग-अलग दो मेला का आयोजन किया जाता है जहां रात में युवकों द्वारा नाटक मंचन किया जाता है. अन्य वर्षों की तरह इस साल भी नाटक मंचन किया गया था. इसी नाटक के लिए इस नकली एके 47 राइफल को लाया गया था जिसके सोशल मीडिया में वायरल होने से हड़कंप मच गया.

मो. कलाम बिहार पुलिस की कर रहा है तैयारी

पुलिस हिरासत में आए मो कलाम से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि फिलहाल वह बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा है. शनिवार की सुबह जब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो आस-पास में चर्चा का विषय बन गया और पूरा परिवार सहम गया. हालांकि जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने परिजनों को समझा बुझाकर चिंता से दूर रहने की सलाह दी. एसपी शैशव यादव ने कहा कि जि AK 47 की चर्चा सरेआम है वो महज एक प्लास्टिक का खिलोना है. आरोपी युवक से पूछताछ के बाद उसे पीआर बांड देने पर छोड़ दिया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

45 मिनट ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

1 घंटा ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

5 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

10 घंटे ago